We all have to fulfill the dreams of Param Pujya Gurudev and Mataji: Dr. Chinmay Pandya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हम सभी को परमपू्ज्य गुरुदेव और माताजी के सपनों को पूरा करना है : डॉ. चिन्मय पंड्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 नवम्बर 2024 6:50 PM (IST)
हम सभी को परमपू्ज्य गुरुदेव और माताजी के सपनों को पूरा करना है : डॉ. चिन्मय पंड्या
दमोह। मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन के कार्यक्रमों की श्रृंखला में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या शुक्रवार को दमोह जिले के गायत्री शक्तिपीठ हट्टा पहुंचे और उन्होंने माँ गायत्री का पूजन कर परिजनों से भेंट की। तत्पश्चात् डॉ पंड्या मध्य प्रदेश पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमारिया के साकौर स्थित आवास में पहुंचे और परिजनों से भेंट की। ज्ञात हो कि कुसुमारिया ने परम पूज्य गुरुदेव से दीक्षा ली थी एवं वे निरंतर गुरु कार्य को करने के लिए कृत संकल्पित सृजन सेनानी हैं। इसी क्रम में डॉ पंड्या ने गायत्री शक्तिपीठ पन्ना पहुंचकर मां गायत्री का पूजन कर सभी परिजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि परम वंदनीया माताजी एवं अखंड दीपक की जनशताब्दी निकट है, ऐसे में हम सभी को पूज्यवर के सपनों को साकार करना है।
उन्होंने मानवी सामर्थ्य की विवेचना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण, स्वच्छता, सेवा, सुधार, निर्माण, संवेदना, भावना आदि गुणों की संभावना केवल मनुष्य में ही है। हमें गुरुदेव माताजी के सपनों को पूरा करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement