Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Arrives at DESANVIVI; Performs Special Puja at Pragyeshwar Mahadev-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देसंविवि पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रज्ञेश्वर महादेव में की विशेष पूजा

khaskhabar.com: रविवार, 03 मई 2026 5:49 PM (IST)
देसंविवि पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रज्ञेश्वर महादेव में की विशेष पूजा
खास खबर। हरिद्वार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुँचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की। शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र के वीर शहीदों की याद बने शौर्य दीवार में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित यज्ञीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य राष्ट्र की उन्नति एवं विश्व शांति के लिए आहुतियाँ दीं। वहीं उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा शांतिकुंज आधुनिक शिक्षा एवं प्राचीन ऋषि परंपरा का अद्भुत संगम है। मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित व्यसन मुक्ति एवं संस्कार निर्माण अभियानों की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि में एक महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्यमंत्री गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सन् 1926 से निरंतर प्रज्वलित ‘अखंड दीप’ के दर्शन कर पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी के तप को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंटकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन पाया। संस्था की अधिष्ठात्री ने मुख्यमंत्री को गायत्री महामंत्र लिखित चादर, युग साहित्य आदि भेंट किया। इस अवसर पर केरल की विशेष नस्ल वाली बछड़ा का पूजन कर गौपालन का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला मण्डल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement