Advertisement
गौ-विज्ञान और पंचगव्य अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा : मथुरा में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी, स्वामी कैलाशानंद गिरि व डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने अनुसंधान प्रयोगशाला का किया लोकार्पण

इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया। गौ-संरक्षण, पशु स्वास्थ्य और पंचगव्य आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने वाली ऐसी पहलें पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक संदर्भों में उपयोगी बनाने में सहायक होंगी।
यह पहल भारतीय गौ-आधारित पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और अनुसंधान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रयोगशाला के माध्यम से पंचगव्य एवं आयुर्वेद से जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं नए पाठ्यक्रम से पशु आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के अध्ययन एवं प्रशिक्षण के नए अवसर विकसित होंगे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने भी अपने आशीवर्चन प्रदान किया, तो वहीं उत्त्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आदि ने गौ संरक्षण पर बल दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


