Gayatri Yagya was completed in 17 houses of Kirti Sagar Colony, Mangiyawas, Mansarovar Jaipur.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 9, 2023 4:38 pm
Location
Advertisement

कीर्ति सागर कालोनी, मांगियावास, मानसरोवर जयपुर के 17 घरों में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ

khaskhabar.com : रविवार, 24 सितम्बर 2023 12:27 PM (IST)
कीर्ति सागर कालोनी, मांगियावास, मानसरोवर जयपुर
के 17 घरों में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ
जयपुर। गायत्री परिवार की ओर जारी गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अन्तर्गत आज जयपुर के कीर्ति सागर कालोनी, मांगियावास, मानसरोवर, में 17 घरों में एक साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ। यह कार्य गायत्री परिजनों की 17 टोलियों और जिन घरों में यह यज्ञ हुआ उन परिजनों के सहयोग से किया गया। यज्ञ के माध्यम से वैज्ञानिक अध्यात्मवाद का प्रतिपादन करते हुए, प्रत्येक घर में देव स्थापना की गई, गंगाजली की स्थापना की गई, साथ ही अखंड ज्योति पत्रिका का वितरण किया गया। इसके साथ ही यज्ञीय प्रेरणा के माध्यम से विचार क्रांति अभियान का बीजारोपण किया गया। ये सामूहिक गायत्री यज्ञ की श्रृंखला निरंतर समाज में अपना प्रभाव छोड़ते हुए गुरुदेव के सपने मनुष्य में देवत्व, और धरती पर स्वर्ग के अवतरण को साकार करने के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement