Salman Ali won title of indian-idol 10, know winners of other 9 editions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:01 am
Location
Advertisement

सलमान के नाम इंडियन आइडल-10 का खिताब, जानें अब तक कौन-कौन जीता

khaskhabar.com : सोमवार, 24 दिसम्बर 2018 4:36 PM (IST)
सलमान के नाम इंडियन आइडल-10 का खिताब, जानें अब तक कौन-कौन जीता
नई दिल्ली। मेवात (हरियाणा) के गायक सलमान अली ने रविवार को इंडियन आइडल के 10वें सीजन का खिताब जीत लिया। सलमान को 25 लाख रुपए के साथ एक डैटसन गो की कार भी मिली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो की शुरुआत इस साल 7 जुलाई को हुई थी। 20 वर्षीय सलमान ने खिताब की दौड़ में अंकुश भारद्वाज और नीलांजना रे को पछाड़ा। अंकुश दूसरे व नीलांजना तीसरे स्थान पर रहीं। सलमान को फैंस ने सबसे ज्यादा वोट दिए।

टॉप 5 में नितिन कुमार और विभोर पाराशर भी थे। सलमान वर्ष 2011 में सा रे गा मा पा लिटिल चैंप में उपविजेता रहे थे। सलमान ने सुई धागा फिल्म और टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य में अपनी आवाज दी है। फाइनल के मौके पर जीरो फिल्म के कलाकार शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मौजूद थे। शो के जज गायिका नेहा कक्कड़, गायक जावेद अली और संगीतकार विशाल ददलानी और होस्ट एक्टर मनीष पॉल थे।

जावेद ने संगीतकार अनु मलिक की जगह ली थी, जिन्होंने मी टू कैंपेन में नाम आने के बाद शो छोड़ दिया था। टॉप-14 कंटेस्टेंट में कुणाल पंडित, रेणू नागर, सौम्य चक्रवर्ती, अवंति पटेल, सौरभ वाल्मिकी, बिश्वजीत मोहपात्रा, कृष्णकली साहा, इंदिरा दास व सोनिया गजमेर का नाम भी था।

अब हम जानेंगे अब तक इंडियन आइडल के 9 सीजन में खिताब जीतने वालों के बारे में :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement