Advertisement
निया शर्मा का पारंपरिक अवतार, पूजा-पाठ में लीन नजर आईं टीवी की बोल्ड अभिनेत्री

निया ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पिछले हफ्ते मैं पूरी तरह पूजा-पाठ में डूबी रही! 'गणपति बाप्पा मोरया' जपते हुए और ढेर सारी आरतियां करते हुए मेरा समय बीता।"
फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में उनके लिए प्यार भरे मैसेज लिख रहे हैं।
इससे पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह त्वचा और छोटी-मोटी समस्याओं के लिए केमिकल युक्त उत्पादों की बजाय घरेलू नुस्खों को आजमाने में रुचि रखती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए घरेलू नुस्खा बताया था।
वीडियो में अभिनेत्री बेसन समेत कॉफी, चावल का पानी, हल्दी और थोड़ा शहद को सही अनुपात में लेकर एक पेस्ट बनाकर अप्लाई करती हैं। निया ने इस पैक को सिर्फ डार्क सर्कल्स पर ही नहीं बल्कि अपने पूरे चेहरे पर लगाया। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "हर सुबह जब मैं रातभर 5,000 स्किनकेयर और डिटॉक्स ड्रिंक की रील्स देखकर उठती हूं (इतना सब करने के लिए जिंदगी में वाकई बहुत फुर्सत चाहिए), फिलहाल तो कॉफी, बेसन, शहद और हल्दी वाला फेस मास्क ही लगा रही हूं!"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


