Advertisement
फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी के सामने किया कार स्टंट, बोलीं- हर डर पीछे छूट गया

अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपनी डर या हेल्थ को रास्ते में नहीं आने देंगी। उन्होंने कहा, "जैसे ही मैं उस गाड़ी के पीछे बैठी, मेरा हर डर पीछे छूट गया। बेशक, रोहित सर के मार्गदर्शक में कार स्टंट करना एक अलग ही दबाव लेकर आता है, क्योंकि वो कार एक्शन के बेताज बादशाह हैं।"
फरहाना ने बताया कि उनकी दिली तमन्ना थी कि जिस स्टंट के लिए उन्होंने प्रार्थना की थी, उसे वह अच्छे से कर पाएंगे। उन्होंने कहा, "रास्ते में कई अजीब और अनचाही रुकावटें आईं। एक पल तो ऐसा लगा जैसे रोहित सर मुझे किसी पूरी एक्शन फिल्म में डायरेक्ट कर रहे हों और दूसरी तरफ मैंने सोचा, 'वाह, तुम्हें वाकई इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तुम क्या मांग रही हो!' लेकिन उस स्टंट का असर ऐसा है कि हर बार जब भी मैं ड्राइवर सीट पर बैठूंगी, ये रोमांचक सफर मेरी आंखों के सामने आ जाएगा।"
'खतरों के खिलाड़ी' एक रियलिटी गेम शो है जहां सेलिब्रिटीज अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट्स करते हैं। इस साल के कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन समेत कई और नाम शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


