Advertisement
'अनुपमा' के साथ दो साल पूरे करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि, इशिता दीक्षित ने साझा किए अनुभव

इशिता ने कहा, "इस सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा है। दो सालों में मैंने जो ग्रोथ दिखाई है, उससे मैं सच में खुश हूं। आज मैं बिल्कुल अलग महसूस करती हूं, न सिर्फ 'परी' के तौर पर, बल्कि अपनी कला और एक एक्टर के तौर पर भी मैंने बहुत सी चीजें सीखी हैं और जब आप सेट पर इतने सारे सीनियर एक्टर्स के साथ काम करते हैं, तो आप उन्हें देखकर, उनके काम करने के तरीके को समझकर और उनके साथ सीन करके लगातार सीखते रहते हैं।"
इशिता ने बताया, "यह मेरे लिए बहुत शानदार अनुभव रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह ऐसे ही चलता रहेगा। देखते हैं कि 'परी' और मैं कब तक साथ रहते हैं, लेकिन सच कहूं तो, मैं चाहूंगी कि यह सफर लंबा चले क्योंकि मैं अधिक से अधिक समय तक 'परी' का किरदार निभाना चाहती हूं।"
इशिता ने कहा, "अब तक, वह (परी) मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। जब आप इतने सालों तक कोई किरदार निभाते हैं, तो कभी-कभी आप भूल जाते हैं कि असल जिंदगी क्या है और रील लाइफ क्या। पहले, हर इंटरव्यू में मैं कहती थी कि परी और मुझमें कोई समानता नहीं है। लेकिन दो साल बाद, मुझे लगता है कि हममें काफी समानताएं आ गई हैं।"
एक्ट्रेस ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "कहीं न कहीं, मेरे असली रूप और परी के बीच का फर्क मिटने लगा है क्योंकि मैं इतने लंबे समय से उसके साथ रही हूं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो वह करती है या जिन भावनाओं से वह गुजरती है, उन्हें देखकर अब मुझे लगता है, शायद मैं भी थोड़ी-बहुत परी जैसी हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


