Advertisement
आर्मी मेजर बनने के लिए लेनी पड़ी खास ट्रेनिंग, अश्मिता बख्शी ने बताया अपना अनुभव

अभिनेत्री ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए क्या क्या तैयारी की थी। उन्होंने कहा, "जब आप किसी आर्मी नर्स का किरदार निभा रही हो और वो मेजर भी है, तो सही बॉडी लैंग्वेज होना जरूरी है। रीडिंग सेशन के दौरान हमें बताया भी गया था कि पोस्चर और स्टांस कैसा होना चाहिए और आर्मी ऑफिसर के तौर पर हमें एक-दूसरे से कैसे मिलना चाहिए।"
अभिनेत्री ने आगे कहा, "जब मैं कैरेक्टर के नर्स वाले हिस्से की तैयारी कर रही थीं, तो हमें ऑपरेशन थिएटर और हॉस्पिटल में प्रोटोकॉल फॉलो करने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। हमें वह ट्रेनिंग शूट से पहले मिली थी, इसलिए मेकर्स ने सब कुछ संभाल लिया था।"
अभिनेत्री ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो कई सालों से खेलों में अपना योगदान देते आए हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक स्पोर्ट्स फैमिली से ताल्लुक रखती हूं। मेरे दादाजी हॉकी खेलते थे और फिटनेस मेरे खून में है। इसलिए आर्मी स्टांस रखना और जरूरी बॉडी पोस्चर बनाए रखना मेरे लिए थोड़ा आसान था। साथ ही, एक प्रोफेशनल डांसर होने से भी मुझे मदद मिली।"
अश्मिता बख्शी ने शो के बारे में बताया, "यह शो श्रीनगर के असल आर्मी हॉस्पिटल से प्रेरित है, लेकिन शूट वहां नहीं हुआ। हमने मुंबई स्टूडियो में शूट किया और इसका कुछ हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया। शो असल अनुभवों से प्रेरित है। किरदार काल्पनिक हैं, लेकिन कहानियां असल हॉस्पिटल के अनुभवों से प्रेरित हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


