Advertisement
'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

तीसरे टी20 में इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई। अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 10 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 5 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन 13 रन ही बना सके,जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 रन बनाए। अक्षर पटेल 10 और तिलक वर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा (9 रन) और शिवम दुबे (2 रन) को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 11.4 ओवर में ही घुटने टेक दिए और पूरी टीम 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी हार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


