World champion Indian team welcomed at Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 17, 2025 8:41 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 नवम्बर 2025 11:52 PM (IST)
विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
मुंबई। रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम के लिए एक रंग की गाड़िया विशेष रूप से मंगाई गई थी, जो विशेष विमान के आगे चल रही थीं। सबसे आगे की गाड़ी पर तिरंगा लहरा रहा था। भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा। उनके आस-पास टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया गया। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और इनाम राशि मिलने का दौर जारी है। खिताब जीतने के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, पूर्व क्रिकेटरों और समाज के हर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। राज्य सरकारें विश्व कप की टीम में शामिल अपने खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा कर रही हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के लिए 1 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की है। महिला विश्व कप का फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे।
शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 पर सिमट गई और 52 रन से खिताबी मुकाबला हार गई। दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए।शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। दीप्ति ने टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने के साथ 215 रन बनाए थे। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement