Advertisement
विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का 'छक्का', भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर

आलम ये रहा कि 35 के स्कोर तक उसके 6 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद उम्म-ए-हानी ने एमान फातिमा के साथ सातवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 10 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद एक बार फिर टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि प्रेमा रावत ने इतने ही ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवरों में 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की।
भारत ने विमेंस एशिय कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की हैं। 'विमेन इन ब्लू' ने थाईलैंड को 94 रन से हराने के बाद अगले मैच में हांगकांग, चीन को 137 रन से रौंदा था। 'ग्रुप-ए' में मौजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। अब यह टीम जीत की हैट्रिक के साथ 'प्लेऑफ' में पहुंचना चाहेगी।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
वहीं, पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कप्तान फातिमा सना के साथ मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू और सादिया इकबाल को मौका दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


