Advertisement
विमेंस एशिया कप : महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा तंग किया है। नंदनी टूर्नामेंट में 5 विकेट निकाल चुकी हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा भी कमाल की लय में दिखाई दी हैं। वह दो मुकाबलों में 6 विकेट चटका चुकी हैं। प्रेमा रावत की घूमती गेंदें भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आगाज थाईलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया है। मुनीबा अली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था। गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने 3 विकेट झटके थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा सुंधू और सादिया इकबाल।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


