Advertisement
महिला विश्व कप - विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं स्मृति मंधाना, 12 रन से पीछे रह गईं

महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ब्लेंडा क्लार्क के नाम है। क्लार्क ने 1997 में 970 रन बनाए थे।
स्टार भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ बेशक विश्व रिकॉर्ड नहीं बना सकी, लेकिन उनके पास इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए भरपूर अवसर है। वह इसी विश्व कप में निश्चित रूप से एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन सकती हैं।
स्मति मंधाना का वनडे करियर बेहतरीन रहा है। 2013 में डेब्यू करने के बाद से 110 वनडे मैचों में 13 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से मंधाना ने 4,919 रन बनाए हैं। मंधाना महिला क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। मंधाना भारत की तरफ से वनडे में न सिर्फ महिला बल्कि ओवर ऑल सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में उन्होंने 50 गेंद पर शतक लगाया था। विराट कोहली के नाम 52 गेंद में वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


