Virat and Anushka reached Dayanand Giri Ashram in Rishikesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 21, 2023 1:54 pm
Location
Advertisement

विराट और अनुष्का पहुंचे ऋषिकेश में दयानंद गिरी आश्रम

khaskhabar.com : मंगलवार, 31 जनवरी 2023 3:41 PM (IST)
विराट और अनुष्का पहुंचे ऋषिकेश में दयानंद गिरी आश्रम
नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश में दयानंद गिरि आश्रम का दौरा किया। दंपति की ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट और अनुष्का को आश्रम में आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

इससे पहले कोहली इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन भी गए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष दो स्थानों का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण होगी, 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement