Advertisement
यूएस ओपन : पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में युकी भांबरी

पिछले साल भांबरी ने फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी अल्बानो ओलिवेटी के साथ यूएस ओपन खेला था। वह प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। उस मुकाबले में यह जोड़ी स्पेन के मार्सेल ग्रानोलेर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस से सीधे सेटों में हार गई थी।
इससे पहले, भांबरी और वीनस ने कोलंबिया के गोंजालो एस्कोबार और मैक्सिको के मिगेल एंजेल रेयेस-वरेला की जोड़ी को 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 1 घंटे 25 मिनट तक चला।
वहीं, राम और मेक्टिक की जोड़ी ने ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली और ब्रिटेन के जॉन-पैट्रिक स्मिथ की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-7(7), 7-5, 7-5 से शिकस्त दी। तीन सेटों का यह मुकाबला करीब तीन घंटे तक चला।
राम ने दूसरे दौर की जीत के साथ ही अपनी 500वीं टूर-स्तरीय जीत हासिल की। राम 500 टूर-स्तरीय युगल जीत तक पहुंचने वाले सातवें सक्रिय खिलाड़ी बन गए और वह इतनी जीत हासिल करने वाले एकमात्र सक्रिय अमेरिकी हैं।
इससे पहले, रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार मोनाको के रोमेन अर्नेडो शनिवार को शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए थे। वहीं, अर्जुन काधे और उनके जोड़ीदार इक्वाडोर के डिएगो हिडाल्गो भी पहले दौर में ही हार गए। अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय सुंदर प्रशांत का अभियान भी समाप्त हो गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


