Advertisement
कैनवी प्रीमियर कबड्डी लीग (सी पी के एल) सीज़न 2 का भव्य शुभारंभ जयपुर में सम्पन्न

कैनवी प्रीमियर कबड्डी लीग के संस्थापक शिव कुमार बेनीवाल ने बताया कि सी पी के एल का उद्देश्य भारतीय कबड्डी को एक नया आयाम देना है, ताकि देश की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके। लीग का संचालन कैनवी स्पोर्टस फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जो युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है।
सीज़न 2 का आयोजन जल्द ही दुबई में होने जा रहा है, जहाँ भारत की मिट्टी से जुड़ा यह पारंपरिक खेल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरेगा। इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट का क्यूरेशन और मैनेजमेंट मिस्नाटिक स्पोर्ट्स द्वारा किया गया, जिसने कार्यक्रम को एक शानदार और यादगार रूप दिया।
कार्यक्रम में खेल जगत की नामचीन हस्तियों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बना दिया।
कैनवी प्रीमियर कबड्डी लीग (सी पी के एल) न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह "मिट्टी से विश्व तक" भारतीय कबड्डी की कहानी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक अभियान है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



