T20 World Cup: If the India-Pakistan match is cancelled due to rain, who will suffer the biggest loss?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 2:14 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टी 20 विश्व कप : बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?

khaskhabar.com: रविवार, 15 फ़रवरी 2026 1:35 PM (IST)
टी 20 विश्व कप : बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?
कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए बारिश विलेन बन सकती है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अगर बारिश होती है, तो फिर किस टीम को फायदा या नुकसान होगा और आईसीसी के नियम क्या कहते हैं? रविवार को कोलंबो में दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत है। शाम में बारिश का खतरा कम है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में बारिश का खतरा है। उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है। आईसीसी के नियम के मुताबिक टी 20 मुकाबलों में परिणाम तक तभी पहुंचने के लिए मैच का कम से कम पांच-पांच ओवर खेला जाना जरूरी है। अगर बारिश या गीली आउटफील्ड के कारण यह न्यूनतम खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मैच अमान्य घोषित कर दिया जाता है। ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। आईसीसी के नियम के मुताबिक बारिश की वजह से 5-5 ओवर का मैच नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को ही 1-1 अंक दे दिया जाएगा। 5 ओवर हो गए तो डकवर्थ-लुईस के हिसाब से नतीजा निकलेगा। मैच के दौरान बारिश होने से ओवरों की संख्या घटाई जा सकती है। भारत-पाकिस्तान मैच अगर बारिश की वजह से नहीं होता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा करोड़ों फैंस निश्चित रूप से मायूस होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टरों को होगा।
भारत-पाकिस्तान मैच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाता है। मैच नहीं होने का असर विज्ञापन से होने वाली कमाई पर पड़ेगा। आईसीसी ने इसी नुकसान से बचने के लिए अपनी मध्यस्थता टिकट रिफंड करने की स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी बड़ा नुकसान हो सकता है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement