T20 World Cup 2026: India-Pakistan clash in Colombo, Pakistan wins toss, India to bat first-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 2:27 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला, पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी

khaskhabar.com: रविवार, 15 फ़रवरी 2026 6:40 PM (IST)
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला, पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी
कोलंबो। क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच पर दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ है। मैच से जुड़ी बड़ी बातें : हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस : मैच शुरू होने से पहले 'धुरंधर' फेम मशहूर रैपर हनुमानकाइंड ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से स्टेडियम में जोश भर दिया।
रोहित शर्मा की मौजूदगी : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टैंड्स में मौजूद हैं।
हाथ नहीं मिलाएंगे कप्तान : कूटनीतिक और सुरक्षा कारणों (पहलगाम हमले के विरोध) के चलते भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान के बीच टॉस के समय 'हैंडशेक' नहीं होगा।
चुनौतियां और बदलाव :
उस्मान तारिक का खौफ : भारतीय बल्लेबाजों के लिए पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक सबसे बड़ी चुनौती होंगे। उनकी रुककर गेंद फेंकने की शैली से निपटने के लिए टीम इंडिया ने विशेष रणनीति बनाई है।
मौसम का मिजाज: कोलंबो में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने 50% बारिश की आशंका जताई है, जो मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement