Advertisement
न्यू चंडीगढ़ में हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन

वहीं, युवराज सिंह टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। युवराज साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम के साथ भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को कुछ सलाह भी दी। गुरुवार को मुल्लांपुर में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।
दूसरी ओर, एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी खेमे में रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन शामिल हैं। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features




