Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान

शनाका ने वनडे टीम में वापसी की है, जबकि टी20 टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए श्रीलंका की टीम में उनकी वापसी अहम है।
वनडे सीरीज के लिए बतौर गेंदबाज महेश तीक्षाणा, सचिंदू कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका टीम में शामिल हैं।
टी20 सीरीज के लिए लाहिरू उदारा और थारिंडू रथनायके को टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो चमीरा और ईशान मलिंगा भी टीम का हिस्सा हैं। टीम में निसांका, कामिंडू मेंडिस, असलांका, जनिथ लियानागे, शनाका, हसरंगा, वेलालागे और तिक्षाणा भी शामिल हैं।
पहले टी20 सीरीज खेली जानी है। पहला टी20 15 सितंबर को साउथैम्प्टन में, दूसरा 17 सितंबर को कार्डिफ में और तीसरा 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा।
इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट, दूसरा 24 सितंबर को लीड्स और तीसरा 27 सितंबर को 'द ओवल' खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम 5 सितंबर को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंडू मेंडिस, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाणा, थारिंडू रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।
वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिंडू मेंडिस, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षाणा, सचिन्दू कोलोम्बगे, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


