Advertisement
साउथ अफ्रीका टी20 लीग : एडेन मार्करम बने डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान

डरबन सुपर जायंट्स आईपीएल की लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। आईपीएल में मार्करम 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा बने थे और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में डरबन अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। 2024 में डरबन फाइनल में पहुंची थी, जिसमें सनराइजर्स ईस्टर्न केप के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था।
मार्कराम के अलावा डीएसजी ने नीलामी में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी, युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम को खरीदा। एथन बॉश, एंडिले सिमेलाने और मार्केस एकरमैन जैसे घरेलू खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
एक सफल कप्तान होने के साथ ही मार्करम लीग के सफल बल्लेबाज भी हैं। तीन सीजन में खेले 36 मैचों की 34 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 967 रन बनाए हैं।
डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच लांस क्लूजनर हैं। टीम मार्करम और क्लूजनर के निर्देशन में अगले सीजन अपना पहला खिताब जीतने की उम्मीद में उतरेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


