Advertisement
दूसरा टी-20 मैच: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 19 मैच जीते, जबकि 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए। इनके अलावा, 1 मैच बेनतीजा रहा। इस मैच के दौरान हार्दिक पंड्या के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने से महज 1 कदम दूर हैं। अगर वह 100 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो इस फॉर्मेट में '100 विकेट' के साथ '100 छक्के' लगाने वाले पहले भारतीय होंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोहाली
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




