Second Day of Eight-Day Sports Academy Selection Trials Held at Rajasthan State Sports Council-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Feb 16, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में आठ दिवसीय खेल अकादमी चयन स्पर्धा का दूसरे दिन आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 7:37 PM (IST)
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में आठ दिवसीय खेल अकादमी चयन स्पर्धा का दूसरे दिन आयोजन
जयपुर। बुधवार को राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आठ दिवसीय विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा के दूसरे दिन बालक एथलेटिक्स अकादमी-श्रीगंगानगर (42), अजमेर (79), चूरू (35) तथा बालिका एथलेटिक्स अकादमी-जयपुर व बालिका खेल संस्थान-एथलेटिक्स, जयपुर (81), बालिका एथलेटिक्स अकादमी-चूरू (11), बालिका खेल संस्थान-एथलेटिक्स,भरतपुर (14), बालिका खेल संस्थान-एथलेटिक्स, उदयपुर (12)। पैरा खेल अकादमी, एथलेटिक्स व पॉवरलिफ्टिंग (बालक)-जयपुर (17) में कुल 291 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि गुरुवार को 291 एथलीट्स, पैरा एथलीट्स एवं पैरा पॉवरलिफ्टिंग के खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट होगा। गुरुवार को ही बालक तीरंदाजी अकादमी उदयपुर व डूंगरपुर और बालिका तीरंदाजी अकादमी-जयपुर व खेल संस्थान उदयपुर-बालिका के लिए ट्रायल में भाग लेने आने वाले तीरंदाज़ों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल करवाने के बाद बैटरी टेस्ट लिया गया। बैटरी टेस्ट में कुल आठ एक्टिविटी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बालक हैंडबॉल अकादमी-जैसलमेर, बालिका हैंडबॉल अकादमी-जयपुर, बालक साइक्लिंग अकादमी-बीकानेर, बालक कुश्ती अकादमी-भरतपुर एवं बालिका खेल संस्थान-कुश्ती, भरतपुर के लिए स्किल टेस्ट लिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement