Rohit Sharma have record of highest runs in one t20 match for india against south africa, see top-6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:37 pm
Location
Advertisement

रोहित के नाम है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी, देखें...

khaskhabar.com : सोमवार, 09 सितम्बर 2019 5:49 PM (IST)
रोहित के नाम है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी, देखें...
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। अब भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। शुरुआत तीन मैच की टी20 सीरीज से होगी। पहला मैच धर्मशाला में रविवार (15 सितंबर) को खेला जाएगा।

भारतीय फैंस की नजर एक बार फिर अपने सितारे रोहित शर्मा पर रहेगी। रोहित टी20 और वनडे में अपनी तूफानी पारियों के लिए जाने जाते हैं। खास बात ये है कि रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय हैं।

रोहित ने 2 अक्टूबर 2015 को धर्मशाला में खेले गए मैच में 106 रन बनाए थे। उनकी 66 गेंदों की पारी में 12 चौके व 5 छक्के शुमार थे। हालांकि रोहित की शानदार पारी के बावजूद भारत यह मैच दो गेंद पहले सात विकेट से हार गया था।

अब हम नजर डालेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में भारत की ओर से खेली गई 5 और सबसे बड़ी पारियां :-



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement