Advertisement
जयपुर में फिजिकली डिसेबल्ड चैलेंजर्स ट्रॉफी 2024 की धमाकेदार शुरुआत

फिजिकली डिसेबल्ड चैलेंजर्स ट्रॉफी 2024 के पहले दिन की पहली पारी में इंडिया-सी ने इंडिया-बी को 4 विकेट्स से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। यह मैच दोनों टीमों के गेंदबाजों द्वारा अच्छी तरह से नियंत्रित किया गया, लेकिन अंत में इंडिया सी की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया।
टॉस जीतने के बाद, इंडिया-सी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले इनिंग्स में बल्लेबाजी के लिए इंडिया-बी के कप्तान कुणाल फांसे और दीपेन्द्र सिंह ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की। उन्हें जल्दी ही एक झटका लगा जब दीपेन्द्र सिंह (13 रन) को निखिल मनहास ने केवल 50 के स्कोर पर आउट कर दिया। शानमुगम अपना खाता खोले बिना पैवेलियन लौट गये। पारी के अंत में, कप्तान कुणाल फांसे ने 60 गेंदों पर 82 रन बनाए और करन चाकोटे ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाये, जिससे उनकी टीम 20 ओवर में 157/3 का कुल स्कोर खड़ा कर सकी।
158 के लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंडिया-सी के विजय हाडीमनी ने 33 गेंदों पर 43 रन बनाये। विक्रमजीत ने पारी को आगे बढ़ाते हुये 32 गेंदों में 52 रन पर नाबाद रहते हुये टीम को जीत दिला दी। विक्रमजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया। शानमुगम सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने इस इनिंग में 3 विकेट लिए।
पहले दिन का दूसरा मैच इंडिया-ए और इंडिया-सीनियर के बीच खेला गया। जिसमें पहले खेलते हुए इंडिया-ए ने 138/6 का स्कोर बनाया। इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए पी.विक्टर ने 31 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 44 रन बनाये l इसके जवाब में इंडिया-सीनियर ने 127/7 रन ही बना सकी। इंडिया-ए ने 11 रनों से जीत हासिल की।
चयनित टीम 20 सदस्यों की टीम 14 जनवरी 2025 से श्रीलंका में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित फोर नेशंस क्वाड्रीलेटरल सीरीज़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। जिसमें भारत, यूके, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें शामिल होंगी। यह टूर्नामेंट एडोर, सरस और गायत्री इंडस्ट्रीज द्वारा पावर्ड बाय है और इसके सपोर्टिव पार्टनर्स सेल्मोर, रोस्टवे फूड्स, एसईपीएल इंफ्रा, आंगन चाइल्ड क्लीनिक, हुनर क्रिएटिव, जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी और देवांशी ज्वैलर्स है।
यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) और फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें आरडीसीए मेजबान संघ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


