Advertisement
सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में शानदार रहा टीम इंडिया के लिए यह साल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इस साल लगातार 8 मुकाबले जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अक्टूबर में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली, जिसमें उसे 1-2 से शिकस्त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीता। इसके बाद मेजबान टीम ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारत के पास अंतिम मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने का मौका था, जिसमें टीम इंडिया सफल रही। भारत ने विराट कोहली (नाबाद 74) और रोहित शर्मा (नाबाद 121) की शानदार साझेदारी के दम पर 9 विकेट से जीत हासिल की।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टीम इंडिया ने नवंबर-दिसंबर के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 3 मुकाबलों की घरेलू वनडे सीरीज खेली, जिसे 2-1 से अपने नाम किया। भारत ने रांची में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 17 रन से जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349/8 का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन पर सिमट गई। इसके बाद टीम इंडिया को रायपुर में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। यहां से तीसरा वनडे मैच निर्णायक बन गया था। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 270 रन पर समेटकर महज 39.5 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 75 रन की पारी खेली। कोहली 65 रन बनाकर नाबाद रहे। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features




