Advertisement
ऑपरेशन व्हाइट बॉल : हार और टीम इंडिया के फैसले से सदमे में पाकिस्तान, पीसीबी ने दर्ज कराई शिकायत

पीसीबी ने कहा, "मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने टॉस के समय सलमान आगा को भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने इस व्यवहार को खेल भावना के विरुद्ध बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।"
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्याओं में शामिल आतंकवादियों को मारने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' में भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। कप्तान सूर्या ने इस जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित किया है।
जीत के बाद सूर्या ने कहा, "हमने टीम के साथ मिलकर फैसला लिया। हम सिर्फ खेलने आए थे। हमने पाकिस्तान को जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से परे होती हैं। हम यह जीत अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हिस्सा लिया। हम पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


