Advertisement
संकट में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से 3 खिलाड़ी बाहर

हेनरी और स्मिथ की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की बॉलिंग यूनिट में बदलाव नजर आएगा। ब्लेयर टिकनर का वेलिंगटन में खेलना लगभग तय है।
विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे, जिन्हें क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। ऐसे में मिचेल जेम्स हे को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया जा सकता है। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी चोट से उबर गए हैं। उन्हें भी न्यूजीलैंड अपने साथ शामिल कर सकता है।
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 167 रन पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर बढ़त थी। कीवी टीम ने कप्तान टॉम लैथम (145) और रचिन रवींद्र (176) की शतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी इनिंग 466/8 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 457 रन बनाते हुए मुकाबले को ड्रॉ करवाया। सीरीज के शेष 2 मैच वेलिंगटन और माउंट माउंगानुई में खेले जाने हैं।
न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिश्चियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, डेरिल मिचेल, माइकल रे, रचिन रवींद्र, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features




