Mumbai Indians will take on Rising Pune Supergiants in IPL-10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:10 pm
Location
Advertisement

IPL-10 : आज भिडेंगे मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाएंट्स

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 अप्रैल 2017 12:29 PM (IST)
IPL-10 : आज भिडेंगे मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाएंट्स
पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण का दूसरा मुकाबला आज गुरुवार को यहां दो बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के जरिये फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। रोहित के साथ पार्थिव पटेल या लेंडल सिमंस में से कोई एक ओपनिगं कर सकता है।

सिमंस ने पिछले संस्करणों में मुंबई के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। मिडिल ऑर्डर में कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडू और जोस बटलर मजबूती देंगे। इसके अलावा मुंबई के पास पांड्या बंधु हार्दिक व कुणाल के रूप में दो बढिय़ा ऑलराउंडर भी हैं। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा की कमी खलेगी जो अभी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। उनकी गैर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दारोमदार रहेगा।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement