MS Dhoni becomes no.1 indian batsman in sixes, see top 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:45 pm
Location
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में बने नं.1 भारतीय बल्लेबाज, देखें...

khaskhabar.com : रविवार, 03 मार्च 2019 5:03 PM (IST)
महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में बने नं.1 भारतीय बल्लेबाज, देखें...
नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को हैदराबाद में कमाल का खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में 10 गेंदों पहले 6 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी कर सात विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। भारत ने 99 रन पर चार विकेट खो दिए।

इसके बाद केदार जाधव (नाबाद 81) और अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 59) ने टीम को मंजिल तक पहुंचा दिया। धोनी की 72 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का शुमार रहा। धोनी इसके साथ ही वनडे में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। धोनी के खाते में अब 216 छक्के हैं।

धोनी ने 336 वनडे में 50.73 के औसत व 87.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 10300 रन बना लिए हैं। 37 साल के धोनी के बल्ले से 71 अर्धशतक और 9 शतक निकले हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 183 रन है। धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए थे और उनके 98 टी20 मैच में 1617 रन है।

अब हम देखेंगे वनडे में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement