Advertisement
एमएस धोनी को इस बात के लिए लगी मैच रेफरी की फटकार

पुणे। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी ने फटकार लगाई है। आईपीएल के 10वें संस्करण में सुपरजाएंट और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान धोनी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
आईपीएल ने एक बयान जारी कर कहा है, आईपीएल के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान गुरुवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के महेंद्र सिंह धोनी को मैच रैफरी ने आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए फटकार लगाई है। बयान में कहा गया है, धोनी को संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
हालांकि धोनी को फटकार लगाने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है, लेकिन धोनी द्वारा मजाकिया लहजे में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की मांग करना इस फटकार का कारण हो सकता है। धोनी ने किरोन पोलार्ड के खिलाफ पगबाधा की अपील ठुकराए जाने के बाद तीसरे अंपायर की मदद मांगी थी।
(IANS)

खेल
Advertisement
Traffic
Features