Kolkata defeat will sting for a long time, as Team India failed to achieve even the smallest target.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 5:21 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

लंबे समय तक चुभेगी कोलकाता की हार, सबसे छोटा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी टीम इंडिया

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 11:32 PM (IST)
लंबे समय तक चुभेगी कोलकाता की हार, सबसे छोटा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी टीम इंडिया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को महज 124 रन का लक्ष्य मिला था। इसलिए ये हार ज्यादा चुभने वाली है। घरेलू जमीन पर यह न्यूनतम लक्ष्य था जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई। टीम इंडिया को ये हार लंबे समय तक याद रहेगी। भारतीय टीम को घरेलू जमीन पर मिला यह सबसे छोटा लक्ष्य था जिसे हासिल करने में टीम इंडिया नाकाम रही और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई। इसके पहले भारतीय टीम 2024 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 147 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। 1987 में भारत पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 221 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। 1956 में कोलकाता में हुए मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 231 का लक्ष्य नहीं पा सकी थी। वहीं, 2024 में ही इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में टीम इंडिया 242 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही थी। भारतीय टीम विदेशी पिचों पर भी चौथी पारी में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार मैच गंवा चुकी है।
1997 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में 120 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। 2015 में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले में 176 रन नहीं बना सकी थी। 2025 में भारतीय टीम लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन नहीं बना सकी थी। वहीं 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 194 रन भारतीय टीम से नहीं बने थे।
कोलकाता टेस्ट पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 153 पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और मैच 30 रन से हार गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement