Advertisement
कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स

प्रतिभागियों को स्थल पर उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी), हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। खिलाड़ियों को अपनी कन्फर्मेशन ईमेल/एसएमएस, सभी मूल दस्तावेज और अपना क्रिकेट किट साथ लाना होगा। अंतिम चयन यूपीसीए या अन्य संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के अधीन होगा।
फ्रेंचाइज़ी के जनरल मैनेजर लव मलिक ने साझा किया, "उत्तर प्रदेश के दिल में क्रिकेट बसता है, और इन ट्रायल्स के ज़रिए हमारा लक्ष्य है कि हम ऐसे स्थानीय टैलेंट को ढूंढें जिनमें बड़े स्तर पर चमकने की क्षमता हो। हमें अगली पीढ़ी के उन क्रिकेटरों का इंतजार है जो गर्व के साथ कानपुर की जर्सी पहन सकें।" यह आपके लिए आगे बढ़ने का मौका है। आगे आइए, अपना पूरा दमखम दिखाइए और कानपुर की क्रिकेट विरासत का हिस्सा बनिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


