Advertisement
कबड्ड़ी कुंभ : सर्कल कबड्ड़ी की 32वीं सीनियर चैंपियनशिप प्रारम्भ

चैंपियनशिप का उद्घाटन, मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया सत्य पाल जैन ने किया और पंजाब विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ एवं अमैच्योर सर्कल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट देवेश मौदगिल तथा जनरल सेक्रेटरी (1978 से) जेपी शर्मा ने अतिथियों एवं खिलाडियों का स्वागत किया।
चैंपियनशिप प्रारम्भ की विधिवत घोषणा के बाद पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया सत्य पाल जैन ने एमेच्योर सर्किल कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को इस राष्ट्रीय कबड्ड़ी कुंभ के आयोजन पर बधाई दी और देश भर से आय पुरुष एवं महिला खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं दी, और कहा के आज युवा खेल के माध्यम से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ कर विकसित, स्वस्थ और संपन्न भारत का निर्माण करना है। जैन ने कहा के खेलो से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और गर्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने एमेच्योर सर्किल कबड्ड़ी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के " नशे से दूर , जियो भरपूर " शीर्षक के साथ इस आयोजन की प्रशंसा भी की और आय हुए खिलाडियों से नशा उन्मूलन अभियान को समाज के कोने कोने तक पहुंचने का आह्वान भी किया।
पंजाब विश्विद्यालय की वाईस चांसलर प्रोफेसर रेणु विग ने देश भर से कबड्ड़ी कुंभ में आय खिलाडियों का पंजाब विश्विद्यालय आगमन पर स्वागत किया और खेलो के विकास के लिए अपनी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिय । उन्होंने कहा के कहा के पंजाब विश्विद्यालय युवा खिलाड़ियों की उत्तम नर्सरी है जिसने देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है। उन्होंने कहा के खेलो के विकास के लिए भविष्य में भी सदैव पंजाब विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता रहेगा।
पूर्व मेयर चंडीगढ़ एवं अमैच्योर सर्कल कबड्ड़ी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट देवेश मौदगिल तथा जनरल सेक्रेटरी जेपी शर्मा ने कहा कि एमैच्योर सर्कल कबड्ड़ी फेडरेशन ऑफ इंडिया देशभर में सर्कल कबड्ड़ी जैसे स्वदेशी खेल के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए समर्पित प्रमुख संस्था है।
फेडरेशन के अध्यक्ष देवेश मौदगिल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया जी के नशे के विरुद्ध अभियान नशे से दूर जियो भरपूर का समर्थन करते हुए कहा के ये राष्ट्रीय चैंपियनशिप नशे को रोकने के अभियान में एक अभियान और योगदान है। यह फेडरेशन न केवल जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी करती है। इस कबड्ड़ी कुंभ में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, विदर्भ, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और असम की टीमें भाग लेंगी।
उद्घाटन समारोह के बाद आज तीन मैच खेले गए।
1. मध्य प्रदेश बनाम पंजाब (महिला)परिणाम: पंजाब विजेतास्कोर: 17/22
2. मध्य प्रदेश बनाम चंडीगढ़ (महिला)परिणाम: चंडीगढ़ विजेतास्कोर: 11/31
3. मध्य प्रदेश बनाम पंजाब (पुरुष)परिणाम: पंजाब विजेतास्कोर: 12/17
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


