IPL 2026: प्लेऑफ का शेड्यूल और वेन्यू घोषित, फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा

आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से इस सीजन का प्लेऑफ और फाइनल तीन जगहों पर कराया जाएगा।
पूर्व में आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था। स्थानीय एसोसिएशन, अधिकारियों की कुछ मांगों की वजह से बीसीसीआई ने फाइनल का वेन्यू बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की मांग बोर्ड के निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कुछ राजनीतिक कारणों के चलते भी बेंगलुरु को प्लेऑफ या फाइनल की मेजबानी नहीं दी गई है।
बता दें कि कुल 74 मैचों वाले आईपीएल के मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच 24 मई को खेला जाएगा। 24 मई रविवार है और इस दिन 2 मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इस मैच के बाद शीर्ष-4 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


