Advertisement
आईपीएल 2026 : रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद किस टीम के पर्स में कितना पैसा बचा?

सनराइजर्स हैदराबाद पर्स में बचे पैसों के आधार पर तीसरी धनी टीम है। एसआरएच के पर्स में 25.50 करोड़ हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास 22.95 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़, और मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ है।
मुंबई इंडियंस ऑक्शन में सबसे कम पैसों के साथ उतरेगी। एमआई ने अपने सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।
IPL 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित की जाएगी। नीलामी में टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ का पर्स उपलब्ध होगा, जिसके आधार पर 77 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। हर टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है।
मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा सक्रिय केकेआर और सीएसके नजर आएंगी।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


