Advertisement
रोहित बोले, पुणे ने हमें रोकने के लिए अच्छी गेंदबाजी की और...
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मंगलवार रात खेले गए पहले क्वालीफायर में मिली हार के कारण सीधे फाइनल में प्रवेश हासिल कर पाने में असफल रही मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी इस सीजन में टीम की सबसे खराब बल्लेबाजी रही।
वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई को 20 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी कर पुणे ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर केवल 142 रन ही बना सकी।
रोहित ने कहा, सच कहूं, तो 160 का स्कोर उम्मीद से कम था। हमें लगा था कि हम इसे हासिल कर लेंगे। यह टीम की इस सीजन में सबसे खराब बल्लेबाजी रही। बल्लेबाजों की साझेदारी सही नहीं थी। पुणे के खिलाफ छोटी साझेदारी भी महत्वपूर्ण थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement