Advertisement
श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी की बैडमिंटन खिलाड़ी अदिति भट्ट के नेतृत्व में भारतीय मिश्रित टीम ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में अमेरिका को 3-1 से हराया

चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबडेवाला ने अदिति भट्ट, डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, कोच मीनू राणा, हरेंद्र मलिक और पूरी भारतीय टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह जीत श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी और भारत के लिए गर्व का क्षण है। हमें विश्वास है कि हमारी टीम क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करेगी।”
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डीन एकेडमिक्स डॉ. रामदर्शन फोगाट, हेड एचआर डॉ. महेश सिंह, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. रामनिवास सोनी, कपिल जानू, विक्रम कुमार सहित समस्त स्टाफ ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। भारत का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के खिलाफ होगा, जिसमें देश को पदक की प्रबल उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


