Advertisement
एशियन गेम्स में भारत का 21वां गोल्ड, हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से दी मात

दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। हार्दिक ने 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा, जबकि शिलानंद ने 54वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-1 कर दी। इसके बाद मलेशिया वापसी नहीं कर सका और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर
इस जीत के साथ भारत के एशियन गेम्स में 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल हो गए हैं। शनिवार को भारत ने पुरुष क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी स्वर्ण पदक जीते। इन सफलताओं के बाद भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
पुरुष हॉकी टीम का यह प्रदर्शन भारत के लिए खास रहा, क्योंकि गोल्ड मेडल के साथ टीम ने 2028 ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


