Advertisement
भारत बनाम साउथ अफ्रीका : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने

इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 88 छक्के लगाए। 88 टेस्ट में 80 छक्कों के साथ रवींद्र जडेजा चौथे पायदान पर मौजूद हैं। धोनी लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 90 टेस्ट में 78 छक्के लगाए।
ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेहमान साउथ अफ्रीका के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में महज 159 रन बनाए। इस पारी में एडेन मार्करम ने 31, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में भारत ने 50 ओवरों के खेल तक 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। मेजबान देश 18 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा बैठा था।
यहां से वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। इस बीच कप्तान शुभमन गिल 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


