Advertisement
भारत बनाम पाकिस्तान : क्या मैच के लिए भारत पाकिस्तान तैयार किया मास्टर प्लान? अब टॉस का इंतजार

आउट ऑफ सिलेबस चुनौती: सूर्या ने कहा कि परीक्षा में कभी-कभी कठिन सवाल आ जाते हैं, लेकिन उनसे भागने के बजाय हल ढूंढना पड़ता है। टीम इसी रणनीति पर काम कर रही है।
क्या है उस्मान तारिक का 'पॉज़' एक्शन?
उस्मान तारिक की गेंदबाजी शैली सामान्य स्पिनरों से अलग है। वे गेंद रिलीज करने से ठीक पहले अपनी डिलीवरी स्ट्राइड में एक पल के लिए रुक (Pause) जाते हैं। उनका अगला पैर हवा में कुछ सेकंड रुकता है और फिर वे गेंद फेंकते हैं। इससे बल्लेबाज की एकाग्रता और शॉट खेलने की टाइमिंग बिगड़ जाती है।
आर. अश्विन के 'मास्टर टिप्स'
अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन ने उस्मान के खिलाफ बल्लेबाजों को एक मनोवैज्ञानिक दांव चलाने की सलाह दी है:
क्रीज़ से हटना : अश्विन के मुताबिक, यदि गेंदबाज रुक रहा है, तो बल्लेबाज भी यह कहकर क्रीज से हट सकता है कि वह तैयार नहीं था। इससे गेंदबाज पर मानसिक दबाव बनेगा।
अंपायर की चुनौती : अश्विन ने तर्क दिया कि यदि फुटबॉल में पेनल्टी के दौरान रुकने की अनुमति नहीं है, तो क्रिकेट में गेंदबाजों पर भी नियम स्पष्ट होने चाहिए।
नियमों पर बहस : सुनील गावस्कर बनाम अन्य
सुनील गावस्कर : दिग्गज बल्लेबाज ने इसे पूरी तरह कानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि रुककर गेंद फेंकने के खिलाफ कोई नियम नहीं है।
आकाश चोपड़ा : उन्होंने एक्शन को दिलचस्प बताया, लेकिन बांह मोड़े बिना गति बढ़ाने की तकनीक पर सवाल उठाए।
उस्मान का पक्ष : उस्मान का कहना है कि जन्मजात उनकी कोहनियों की बनावट अलग है, जिस कारण बांह पूरी सीधी नहीं होती। पीसीबी के बायोमैकेनिक्स टेस्ट में उन्हें क्लीनचिट मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



