India vs New Zealand in the great battle of cricket: Final match: Who dominates whom?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 11, 2026 6:46 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : फाइनल का महासंग्राम में भारत बनाम न्यूजीलैंड, कौन किस पर भारी?

khaskhabar.com: रविवार, 09 मार्च 2025 12:19 PM (IST)
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : फाइनल का महासंग्राम में भारत बनाम न्यूजीलैंड, कौन किस पर भारी?
दुबई। 25 साल बाद, वही टूर्नामेंट, वही जोश, लेकिन नए सितारे! भारत और न्यूजीलैंड एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। सवाल बस एक है— कौन बनेगा चैंपियन? 22 खिलाड़ियों का आमना-सामना : हमने दोनों टीमों के संभावित 11-11 खिलाड़ियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। कौन सी टीम किसमें मजबूत, किसमें कमजोर— आइए जानें: बैटिंग डिपार्टमेंट: विराट कोहली चमके, लेकिन बाकी...?
कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर हैं।
स्ट्राइक रेट और एवरेज के मामले में न्यूजीलैंड के टॉप-ऑर्डर बैटर्स कुछ हद तक भारतीय बल्लेबाजों से आगे हैं।
बड़े मैचों के खिलाड़ी कौन? आंकड़े बताते हैं कि भारत के बल्लेबाजों ने फाइनल्स में ज्यादा रन बनाए हैं।
ऑलराउंडर्स : कौन कर सकता है कमाल?हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का डबल रोल भारत के लिए गेम चेंजर हो सकता है।न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर्स ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट बनाए रखा है।
बॉलिंग अटैक : कौन करेगा फाइनल में कहर?
भारत के बॉलर्स ने 4 मैचों में 37 विकेट चटकाए हैं, जो शानदार आंकड़ा है।
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी घातक फॉर्म में है।
कीवी बॉलर्स ने हालांकि इकोनॉमी रेट बेहतर रखा है, जिससे वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं।
कौन किस पर भारी?
✔ भारत: बड़ा मैच खेलने का अनुभव, फाइनल्स में दबाव झेलने की क्षमता।
✔ न्यूजीलैंड: बैलेंस्ड टीम, हर विभाग में स्थिरता, इकोनॉमी रेट बेहतर।
तो क्या भारत इस बार 25 साल पुराने इतिहास को दोहराएगा या न्यूजीलैंड नया इतिहास रचेगा? रविवार को मिलती है क्रिकेट के इस महासंग्राम की असली तस्वीर!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement