ICC Rankings: Netherlands players gain ground in ODI rankings; Namibian players also benefit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Aug 15, 2026 3:42 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईसीसी रैंकिंग: वनडे रैकिंग में नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को बढ़त, नामीबियाई खिलाड़ियों को भी फायदा

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अगस्त 2026 3:49 PM (IST)
आईसीसी रैंकिंग: वनडे रैकिंग में नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को बढ़त, नामीबियाई खिलाड़ियों को भी फायदा
दुबई । आईसीसी ने बुधवार को पुरुषों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में डच टीम के कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। नीदरलैंड्स की टीम लीग 2 प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म में है। हाल ही में उन्होंने नेपाल के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज करते हुए स्टैंडिंग में टॉप-4 में अपनी स्थिति मजबूत की, जिससे आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें बरकरार हैं। नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नेपाल के खिलाफ मैच जिताऊ 57 रनों की पारी खेली थी, जिससे उन्हें ताजा रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा मिला। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाई है, जो अब 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
नेपाल पर जीत में डच गेंदबाजों का भी शानदार योगदान रहा, जिसका असर रैंकिंग में देखने को मिला है। मुकाबले में 2 विकेट हासिल करने वाले अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर रोलोफ वैन डेर मर्व वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर 63वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उसी मैच में तेज गेंदबाज लोगन वैन बीक ने भी 2 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके साथ वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर 76वें पायदान पर पहुंच गए।
नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ खेली गई ट्राई-सीरीज में नेपाल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी उन्हें इनाम मिला। विकेटकीपर-बल्लेबाज आसिफ शेख वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 76वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
नेपाल की तरफ से गेंदबाजों में, ललित राजबंशी एक स्थान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर करण केसी ने नेपाल के लिए सबसे बड़ी छलांग लगाई और वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 83वें स्थान पर पहुंच गए।
लीग 2 ट्राई-सीरीज का हिस्सा रही नामीबियाई टीम के चार खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में बढ़त हासिल की। टीम के बल्लेबाजों में जान फ्रिलिंक ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 16 स्थान की छलांग लगाते हुए संयुक्त रूप से 90वां स्थान हासिल कर लिया है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 87वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि ऑलराउंडर बर्नार्ड शोल्ट्ज और जेजे स्मिट ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया। वनडे ऑल-राउंडर्स की रैंकिंग में शोल्ट्ज एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 34वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्मिट तीन स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 47वें स्थान पर आ गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement