Advertisement
मैं शमी के अंदर वो भूख देख सकता हूं, वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं - ईशान किशन

साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले ईशान ने कहा, "मेरे हिसाब से उम्र सिर्फ एक नंबर है।" उन्होंने बताया कि 36 साल के शमी मैदान पर काफी जोश और मेहनत के साथ खेलते हैं और उनके अंदर भारतीय टीम में वापसी करने की मजबूत इच्छा दिखाई देती है। ईशान के अनुसार, शमी का रवैया और घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन यह साबित करते हैं कि वह अभी भी भारत के लिए खेलना चाहते हैं और टीम में वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
ईशान ने आगे कहा, "वह कड़ी मेहनत के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी टीम में उनके होने से हमें थोड़ा और आत्मविश्वास मिलता है, खासकर जब आपकी टीम में ऐसे गेंदबाज हों जो आपको विकेट दिला सकें। इस सीजन में शमी को देखें तो उनका जोश और उनकी एनर्जी बहुत अलग रही है।"
ईशान ने इस बात पर जोर दिया कि शमी नेशनल सिलेक्टर की योजनाओं में शामिल न होने के बावजूद घरेलू टीमों के लिए खेलने के लिए मोटिवेटेड हैं। उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप 2023 (जब वह शानदार फॉर्म में थे) को तीन साल हो गए हैं, जब आप रेगुलर तौर पर भारतीय टीम के लिए नहीं खेल रहे होते हैं तो यह मुश्किल होता है, और घरेलू मैचों के लिए फिर से वही मोटिवेशन बनाए रखना भी कठिन होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि मैं उनके अंदर वह भूख देख सकता हूं क्योंकि अभी भूख के बारे में मुझसे बेहतर कौन समझ सकता है?"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उनमें अभी वह भूख और मोटिवेशन है। वह वापसी करना चाहते हैं और फिर से भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनना चाहते हैं। यह आप उनमें तब देख सकते हैं जब वह मेरी मदद करने की कोशिश करते हैं, या जब मैं टीम की कप्तानी कर रहा होता हूं। वह मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि अभी क्या किया जा सकता है।"
शमी घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 16.72 के औसत से 37 विकेट लिए और बंगाल के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शमी बंगाल के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने सात पारियों में 16 विकेट लिए। इसके साथ ही 50 ओवर के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी उन्होंने 7 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


