Advertisement
हरमन, मंधाना और शेफाली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन?

भारत के लिए चिंताजनक स्थिति यह है कि टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुरुप पाकिस्तान के खिलाफ नहीं रहा है।
सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 307 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2026 के बीच 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं। हरमन के नाम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में एक भी अर्धशतक नहीं है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 127 रन बना सकी हैं।
हालांकि, मंधाना एशिया कप में अच्छी फॉर्म में दिखी हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था। इसलिए मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा, कप्तान हरमन और शेफाली वर्मा से भी प्रभावी पारियों की जरुरत होगी।
पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने अपना पिछला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ जीता था। पाकिस्तान ने अभी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, लेकिन भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी।
भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं। टीम इंडिया ने 14, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


