Advertisement
गोल्फ: दीक्षा डागर लंदन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी

पांच बार की एलईटी चैंपियन अदिति अशोक जानी-पहचानी जगह पर वापसी कर रही हैं। हालांकि, इस सीजन में वह अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर नहीं आ सकी हैं, लेकिन भारतीय स्टार उस निरंतरता को फिर से हासिल करने की उम्मीद करेंगी जिसने उन्हें टूर की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बनाया है।
वहीं, प्रणवी उर्स का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है और वह 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' में टॉप-50 में शामिल हैं, जबकि रूकी अवनि प्रशांत ने अपने पहले एलईटी सीजन में सभी को प्रभावित किया है, जो टॉप-50 में बनी हुई हैं। चार में से तीन भारतीय खिलाड़ी अभी 'रेस टू कोस्टा डेल सोल' स्टैंडिंग में टॉप-60 में शामिल हैं।
लंदन चैंपियनशिप लगातार छठे साल सेंचुरियन क्लब में आयोजित हो रही है, जिसमें कई देशों के खिलाड़ी 2 मिलियन डॉलर की इनामी राशि के लिए 72 होल्स तक मुकाबला करेंगे। 36 होल्स के बाद टॉप-60 प्रोफेशनल खिलाड़ियों और टाई (बराबर स्कोर वाले खिलाड़ियों) के लिए कट लागू होगा।
पिछले साल अपना पहला एलईटी खिताब जीतने वालीं जर्मनी की लॉरा फनफस्टक इस बार अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगी, क्योंकि वह मातृत्व अवकाश पर हैं। इस टूर्नामेंट में इंग्लिश स्टार चार्ली हल सबसे आगे हैं, जो फिलहाल वर्ल्ड नंबर-6 खिलाड़ी हैं और 2026 पीआईएफ सऊदी लेडीज इंटरनेशनल की विजेता भी रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


