Fort Ramgarh Chess Tournament 2025: Satvik finished first, Tanush second, and Pratik Wadhwa won.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 11:48 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोर्ट रामगढ शतरंज टूर्नामेंट 2025 : सात्विक प्रथम, तनुष द्वितीय व् प्रतीक वाधवा ने बाजी मारी

khaskhabar.com: सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 8:41 PM (IST)
फोर्ट रामगढ शतरंज टूर्नामेंट 2025 : सात्विक प्रथम, तनुष द्वितीय व् प्रतीक वाधवा ने बाजी मारी
पंचकूला। चंडीगढ़ और आसपास के युवाओं में शतरंज खेल को बढ़ावा देने और इस खेल में प्रतिस्पर्धा के माध्यम से मेधावी खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने के भाव से पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जिमखाना क्लब में रामगढ फोर्ट के राजा अमर सिंह व अमिताभ सिंह चंदेल और FIDE प्रशिक्षक ऋषि कपूर (सिंगापुर) द्वारा एक दिवसीय फोर्ट रामगढ़ शतरंज टूर्नामेंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे चंडीगढ़ और आसपास के 60 खिलाडियों ने इसमें भाग लिया | प्रतियोगिता का उद्घाटन एयरफोर्स से रिटायर्ड यशपाल कपूर और सुप्रसिद्ध चार्टेड अकाउंटेंट संजय कपूर के कर कमलों द्वारा हुआ जबकि विजेताओं को आयोजकों ने अपने कर कमलों द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया | ओपन श्रेणी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एजीएम सात्विक - पूर्ण 5/5 अंक, द्वितीय पुरस्कार तनुश और तृतीय पुरस्कार: एएफएम प्रतीक वाधवा ने अपने नाम किया और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को कुल ₹20,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गईं | इस मौके पर रामगढ फोर्ट के राजा अमर सिंह चंदेल ने सभी विजेताओं को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और शय और मात की इस बाजी में उपरोक्त तीनों विजेताओं ने अपने प्रतिद्वंदियों द्वारा दी गयी कांटे की टक्कर के बावजूद ट्रॉफी अपने नाम की जोकि एक मिसाल है |
इस अवसर पर अमिताभ सिंह चंदेल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल कोई भी हो, कोई जीते या हारे , पर जो भी हमें सीख देता है वो अगली बार इस से और अधिक बढ़िया करने के लिए प्रोत्साहित करता है | हार या जीत कोई मायने नहीं करती | मायने ये करती है कि कैसे | खेल को खेल के भाव से ही खेलना चाहिए और अपने से जीते हुए खिलाडी से सीख लेने वाला ही शतरंज का बाजीगर कहलाता है | उन्होंने ऋषि कपूर द्वारा शतरंज की खेल को लोगों के बीच बढ़ावा देने के भाव को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि स्वयं ऋषि कपूर भी शतरंज के खेल के अनुभवी खिलाडी रहे हैं और उन्होंने अपने हुनर से न जाने कितने खिलाडियों को इसके लिए न केवल प्रेरित किया बल्कि उनको इस खेल के गुर भी सिखाये हैं | आज इस प्रकार की प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उन्होंने सभी लोगों को बधाई प्रदान की |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement