Advertisement
पूर्व बार्सिलोना स्टार फिलिप कूटिन्हो दिसंबर तक सैंटोस एफसी से जुड़े

कूटिन्हो के मुताबिक, उन्हें क्लब में लाने में उनके पुराने दोस्त नेमार ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों ब्राजील के लिए यूथ और सीनियर दोनों स्तरों पर एक साथ खेल चुके हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप 2018 भी शामिल है।
कूटिन्हो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नेमार ने निश्चित रूप से मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बचपन से ही मेरे दोस्त रहे हैं। जब मैंने वास्को दा गामा छोड़ा, तो फुटबॉल की दुनिया में सबसे पहले उन्होंने ही मुझे मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि साथ खेलना अच्छा रहेगा, लेकिन उस समय मैं ऐसा नहीं कर सकता था, उस समय मेरी स्थिति ठीक नहीं थी। मुझे उस समय यह सही नहीं लगा। कुछ महीनों बाद उन्होंने मुझसे फिर बात की, और मेरा जवाब वही था। समय बीतता गया। दो हफ्ते पहले, उन्होंने एक और संदेश भेजा, और मैंने इस पर फिर से विचार किया।"
सैंटोस ने सोशल मीडिया पर कूटिन्हो और नेमार की किशोरावस्था की एक पुरानी तस्वीर और जिम में उसी पोज को दोहराते हुए उनकी नई तस्वीर पोस्ट करते हुए खिलाड़ी के क्लब के साथ जुड़ने का स्वागत किया।
कूटिन्हो सैंटोस के लिए हाई-प्रोफाइल साइनिंग की कड़ी में नया नाम हैं। इससे पहले, क्लब ने बार्सिलोना और युवेंटस के पूर्व मिडफील्डर आर्थर मेलो तथा ब्राजील के पूर्व फॉरवर्ड एवर्टन सेबोलिन्हा को भी अपने साथ जोड़ा था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


