Advertisement
पहला टी20: वापसी के साथ पंड्या का तूफान, भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से रौंदा

पंड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह इस मुकाबले में पहली बार टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आए।
विपक्षी टीम की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि लुथो सिपामला ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, डोनोवन फेरीरा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई। यह इस टीम का भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में न्यूनतम स्कोर भी रहा।
मेहमान टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवा दिया। उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था।
यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जुटाए। स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए। यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। कप्तान मार्करम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लगा गया।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाला, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहा।
इस मुकाबले के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए। वह तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब भारत का लक्ष्य पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज पर भी कब्जा करना है। दोनों देश न्यू चंडीगढ़ में 11 दिसंबर को सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features




